{"_id":"5cf82482bdec22070f680ad6","slug":"15597661416-dehradun-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता जागरुकता बैनर से ढके जाएंगे कूड़ेदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता जागरुकता बैनर से ढके जाएंगे कूड़ेदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
स्वच्छ दून-सुंदर दून बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए नगर निगम सड़क किनारे रखे छोटे और बड़े कूड़ेदानों को ढकने की मुहिम शुरू की है। इसके तहत शहर में करीब 150 जगहों पर स्वच्छता जागरुकता संबंधी स्लोगन और संदेश वाले ढक्कन लगाए जाने हैं। अभी तक करीब 100 छोटे-बड़े कूड़ेदानों को कवर कर दिया गया है।
नगर निगम की ओर से रेलवे स्टेशन, दून अस्पताल, पटेल नगर, धामावाला, एमकेपी चौक समेत विभिन्न स्थानों पर 150 कूड़ेदानों पर ढक्कन लगाने की योजना है। अभियान के तहत अभी तक करीब 100 कूड़ेदानों को ढक दिया गया है। कूड़ेदान पर लिखे गए स्लोगन और संदेश से जहां लोग जागरुक हो रहे हैं। वहीं, कूड़ेदान ढका होने से दुर्गंध भी नहीं फैल रही है। साथ ही लोगों से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग कूड़ेदानों में डालने की अपील की जा रही है। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी ने बताया कि 15 दिनों के भीतर शहर के विभिन्न स्थानों पर रखे 50 कूडे़दानों को ढक दिया जाएगा।
---
शहर को स्वच्छ बनाना प्राथमिकता में है। यह कार्य बिना जनसहभागिता के यह संभव नहीं है। सभी के सहयोग से नगर निगम क्षेत्र को सुंदर और स्वच्छ बनाया जाएगा।
-सुनील उनियाल गामा, मेयर