फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कृष्ण से मिलने के बाद दूर हुई सुदामा की दरिद्रता

कृष्ण से मिलने के बाद दूर हुई सुदामा की दरिद्रता

Thu, 06 Jun 2019 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
कृष्ण से मिलने के बाद दूर हुई सुदामा की दरिद्रता
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अंसारी मार्ग स्थित श्री कालिका मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर बुधवार को भागवताचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने सुदामा चरित्र का वर्णन किया।
भागवताचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि सुदामा कन्हैया के सबसे प्रिय मित्र थे। पत्नी सुशीला के आग्रह पर सुदामा द्वारिकाधीश से मिलने गए। द्वारिकाधीश कृष्ण से मिलने के बाद सुदामा की दरिद्रता दूर हो गई और संपन्न ब्राह्मण बन गए। यह प्रसंग मानव जीवन में भगवान की उदारता का परिचायक है। इस दौरान भजन मेरा आपकी की कृपा से बस काम हो रहा है... राधे राधे जपने से तेरा होगा बेड़ा पार, तू जपले राधे राधे.. जरा वृंदावन आकर देखो श्याम बंसी बजाते मिलेंगे.. की प्रस्तुति पर श्रद्धालु खूब झूमे। इस अवसर पर एलडी भाटिया, कैलाश मैदान, एनके दत्ता, साहिब राम डोरा, हरीश भाटिया, महेश डोरा, आंनद मुनियाल, कुंवर राजेंद्र वर्मा, उमेश मिनोचा, आशीष सूरी, मोहित बांगा, सिद्धार्थ आनंद समेत अन्य भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

संत सम्मेलन आज
श्री कालिका मंदिर समिति के ट्रस्टी एलडी भाटिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को परम पूज्य महाराज का उपासना पर्व मनाया जाएगा। इसमें विदुर क्षेत्रों से महामंडलेश्वर संत और ब्राह्मण पधारेेंगे। सम्मेलन में संत महामंडलेश्वर सुबह 9:30 बजे से उपदेश देंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed