फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तंबाकू छोड़ने को किया प्रेरित

तंबाकू छोड़ने को किया प्रेरित

Sun, 02 Jun 2019 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
तंबाकू छोड़ने को किया प्रेरित
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज की सीनियर और जूनियर डिवीजन एनसीसी यूनिट के कैडेट्स ने शनिवार को रैली निकालकर तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित किया। रैली में सीनियर डिवीजन के 41 और जूनियर डिवीजन के 62 कैडेट्स ने भाग लिया।
प्रधानाचार्य अनिल नेगी ने कहा कि तंबाकू न सिर्फ शरीर पर बल्कि समाज पर भी बुरा असर डालता है। अक्सर परिवार के बड़े सदस्यों को देखकर ही बच्चे तंबाकू के प्रति आकर्षित होते हैं। लिहाजा, तंबाकू से दूर रहने की पहल परिवार के बड़े सदस्यों को ही करनी होगी। विद्यालय परिसर से शुरु हुई रैली बाबूगढ़ चुंगी, अजीतनगर होते हुए भीमावाला गांव पहुंची। जहां कैडेट्स और एनसीसी अधिकारी मेजर एसके बिश्नोई ने जन संपर्क कर ग्रामीणों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। एनसीसी अधिकारी ने बताया कि तंबाकूू कैंसर, टीबी, हृदय रोग, श्वांस संबंधी गंभीर बीमारी का कारण बनता है।
विज्ञापन

कैडेट्स ने तंबाकू की आदत मौत को दावत.., तंबाकू छोड़ो जीवन से नाता जोड़ो... आदि स्लोगन से लोगों को जागरूक किया। इनमें आशीष रावत, पीतांबर तोमर, मोहित, मोहन तोमर, मनीष, दीपक, सचिन, विभा, सुभाष चंद्र मिश्रा, राजेंद्र सिंह, मोहन बिष्ट, सुहैल अली, मुकेश खन्ना, कारण सप्पल, शुभम, आदित्य राठौर, पुलकित, देवेंद्र चौहान, कल्पना, रंजू राणा, अंजलि, साक्षी, आरती, प्राची, रितु, आइशा, रवीना शर्मा, नेहा, प्रिया राणा, सलोनी, दीप्ति, लुबना, अफ्फान, पंकित, ध्रुव राठौर, बारु चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed