{"_id":"5cd1eab3bdec22070264af84","slug":"155726103915-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनसार बावर में पर्यटन के बढ़ावे को शुरू होगी बाइक यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनसार बावर में पर्यटन के बढ़ावे को शुरू होगी बाइक यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
जौनसार बावर से पलायन रोकने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोक पंचायत जौनसार बावर की ओर से 18 मई को दो दिवसीय बाइक यात्रा शुरू की जाएगी। बाड़वाला से शुरू होने वाली यात्रा साहिया, कोटीकनासर, त्यूनी, मेंद्रथ, हनोल होते हुए कोटी कॉलोनी में संपन्न होगी।
लोक पंचायत के सदस्य श्रीचंद शर्मा के मुताबिक यह दूसरी बाइक यात्रा है। यात्रा 18 मई को सुबह 8:30 बाड़वाला से शुरू होगी। यात्रा का पहला पड़ाव साहिया होगा। साहिया में नुक्कड़ नाटक एवं अन्य कार्यक्रमों के बाद यात्रा कोटि कनासर मंदिर परिसर में पहुंचेगी। इसके बाद त्यूनी या मेंद्रथ दोनों में से किसी एक स्थान पर रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 19 मई को हनोल पहुंचेगी। हनोल में भजन संध्या के बाद उसी दिन हटाल व क्वानू होते हुए कोटी कॉलोनी में यात्रा संपन्न होगी। यात्रा में 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के लोग प्रतिभाग कर सकेंगे। यात्रा के लिए विकासनगर, साहिया और देहरादून में पंजीकरण किया जा रहा है। रवांई जौनपुर, हिमालच के सिरमौर के लोग भी इसमें प्रतिभाग कर सकेंगे।