फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्रामीणों ने श्रमदान कर की नाले की सफाई

ग्रामीणों ने श्रमदान कर की नाले की सफाई

Wed, 08 May 2019 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने श्रमदान कर की नाले की सफाई
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

जीवनगढ़ में स्वच्छता की कोई व्यवस्था नहीं होने के साथ ही कूड़ा निस्तारण का साधन भी नहीं होने से अक्सर गंदगी फैली रहती है। जल निकासी के लिए बनी अधिकांश नालियां चोक होने से गंदगी और संक्रामक बीमारियों का कारण बन रही हैं। प्रशासनिक अनदेखी के चलते ग्रामीणों ने मंगलवार को जीवनगढ़ के बाशिंदों ने श्रमदान कर नाले की सफाई की और गांव में लगे कूड़े के ढेरों का निस्तारण किया।

जीवनगढ़ पंचायत में डाकपत्थर पुलिस चौकी के पीछे गंदे पानी की निकासी के लिए बना नाला लंबे समय से स्थानीय बाशिंदों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। नाले की सफाई व्यवस्था नहीं होने से पसरी गंदगी बीमारी का कारण भी बन रही थी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते लोग घरों का कूड़ा अलग अलग जगहों पर फेंक देते थे। कूड़े के ढेर से क्षेत्र में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया था। ऐसे में लोगों ने सफाई खुद करने का निर्णय लिया। इसकी शुरुआत गांव के कुछ युवाओं ने श्रमदान से नाले की सफाई करने के साथ ही कूड़े के ढेरों का निस्तारण भी किया। साथ ही लोगों को जैविक और अजैविक कूड़ा निस्तारण की विधि भी बताई। स्वच्छता अभियान में जाहिद, मैनुद्दीन, दिलशाद, अफजल, संजय जुयाल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed