{"_id":"5cd1ea93bdec220715067d70","slug":"155726100820-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर गुल रही डेढ़ सौ गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर गुल रही डेढ़ सौ गांवों की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
चकराता। छावनी बाजार स्थित बिजली घर मेें मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को त्यूनी सावड़ा फीडर से जुड़े क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक गांवों में पूरे दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे बिजली के काम से जुड़े लोगों के साथ ही स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
चकराता स्थित बिजलीघर के यार्ड में मरम्मत के कार्य चलने से चकराता, त्यूनी, कोरवा, कोटि, लागापोखरी, दावा पुल, पुरोड़ी, लालकुर्ती बाजार, डाकरा, आलूमण्डी, मुंगाड, मोहना, क्वासी, गोराघाटी, सावरा, जाड़ी, सूजउ, कन्धाड, सिजला, मझगांव, समोग, सेनतोली, मेहरावना, पाटी, बुरास्वा, जोगियों सहित जौनसार बावर के 150 से अधिक गांव, कस्बों एवं मजरों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, राजेंद्र राणा, अनिल चाँदना, तीर्थ कुकरेजा, संजय जैन, केशर चौहान व रवीश अरोरा आदि का कहना है की बिजली न होने से विद्युत कार्य से जुड़ा काम काज प्रभावित रहा। उधर हाईडिल के एई अशोक कुमार का कहना है कि चकराता बिजलीघर में मरम्मत के चलते आपूर्ति बाधित है। आपूर्ति जल्द सुचारू करा दी जाएगी।