{"_id":"5ccb5403bdec2207657b860b","slug":"15568292503-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थों की गुणवता, सुरक्षा, स्वच्छता पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थों की गुणवता, सुरक्षा, स्वच्छता पर दिया जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षा, स्वच्छता पर दिया जोर
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग की पहल पर भारतीय खाद्य एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के सहयोग से मसूरी के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, गेस्ट हाउस समेत खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों व वेंडर्स को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षा, स्वच्छता, रखरखाव, प्रबंधन, अच्छी निर्माण विधि एवं हैंडलिंग प्रोसेस के बारे में प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
बृहस्पतिवार को पिक्चर पैलेस स्थित एक होटल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नीतीश झा और एमडी एफएसएसएआई सुजाता सिंह ने किया।
नीतीश झा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के मामले में मसूरी में विशेष ध्यान दिया जाता है। स्ट्रीट फूड वेंडर के क्षेत्र में भी कार्य करने की जरूरत है। एफएसएसएआई भोजन के मानकों को स्थापित करने, खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता के लिए किसी भी भोजन में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक, पोषक गुणों, भोजन के रंग, महक, आकार इत्यादि की जांच करता है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत एफएसएसएआई खाने में मिलावट पर नियंत्रण करने का कार्य करता है और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन
सुजाता सिंह व हिना यादव ने कहा कि एफएसएसएआई ने हाईजीन रेटिंग की व्यवस्था होटलों, रेस्टोरेंटों व कैटरिंग आदि के लिए शुरू कर दी है। जिसमें प्रतिष्ठानों की स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा मानकों के आधार पर एक से पांच तक रेटिंग की जाएगी। वहीं मसूरी होटल एवं ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित फास्टैग कार्यक्रम में हाईजीन रेटिंग पर विशेष ध्यान देने को प्रोत्साहित किया गया।
नोडल अधिकारी आरएस रावत, संजय सूरी, जीसी कंडवाल, संदीप साहनी, ट्रेडर्स अध्यक्ष रजत अग्रवाल आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएन माथुर, सचिव संजय गुप्ता, व्यापार संघ के महासचिव जगजीत कुकरेजा, धनप्रकाश अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में होटल संचालक व व्यापारी मौजूद रहे।