फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dirt being thrown into the river in vikasnagar

विकासनगर: स्वारना नदी में डाली जा रही गंदगी, जानवरों के लिए भी खतरा

Fri, 19 Apr 2019 09:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 19 Apr 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
Dirt being thrown into the river in vikasnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर

सेलाकुई कस्बे में सफाई व्यवस्था के लिए नियमित कर्मचारी नहीं होने से कस्बे की गंदगी बरसाती नदी स्वारना में डाली जा रही है। इससे नदी प्रदूषित होने के साथ ही जानवरों के लिए भी खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


स्वारना नदी के आसपास रहने वाले लोग कई बार गंदगी नदी में डालने का विरोध कर चुके हैं। बावजूद इसके प्रशासन सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सेलाकुई नगर पंचायत का प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन होने के चलते यहां प्रशासनिक व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ पा रहीं हैं। कस्बे में मूलभूत सुविधाएं भी विकसित नहीं हो रहीं हैं। खासकर मुख्य बाजार और आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। यहां व्यापारियों की ओर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन कूड़ा निस्तारण के लिए शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेेंट प्लांट में ले जाने के बजाय स्वारना नदी में डाला जा रहा है।
विज्ञापन


कूड़े में पड़े पॉलीथिन और थर्माकॉल को जानवर खा रहे हैं, जिससे उनको खतरा बना हुआ है। साथ ही नदी के आसपास रहने वाले लोगों को भी गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। बरसात में नदी में पानी आने पर कूड़ा बहकर आसन नदी में जाता है, जिसके कारण आसन नदी के भी प्रदूषित होने का खतरा बना हुआ है। उधर, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि सेलाकुई बस्ती में कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed