{"_id":"5cb8dc33bdec2214560137af","slug":"15556189382-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर: वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय अभाविप ने किया प्राचार्य घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर: वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय अभाविप ने किया प्राचार्य घेराव
Fri, 19 Apr 2019 08:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने आचार संहिता के दौरान महाविद्यालय परिसर में छात्रसंघ को सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने का विरोध जताया।
विज्ञापन
अभाविप के प्रांत छात्रावास प्रमुख शुभम गर्ग ने प्राचार्य को बताया कि कुछ समय पूर्व चुनाव आचार संहिता का हवाला देकर उनके संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को महाविद्यालय प्रशासन ने निरस्त कर दिया था। ऐसे में छात्रसंघ को कार्यक्रम की अनुमति दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाविद्यालय प्रशासन छात्रों के लिए अलग-अलग नियम लागू कर रहा है, जिससे छात्रों में असंतोष का माहौल है। बताया कि छात्रसंघ की ओर से दबाव बनाने पर महाविद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन
अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि आचार संहिता के दौरान महाविद्यालय परिसर में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम का विरोध करने के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर भूख हड़ताल भी शुरू करेंगे। घेराव करने वालों में अभिषेक चौहान, रजत राणा, दिव्या राणा, राजवीर, सुमित, गौरव, दानिश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन