फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जलभराव बना मुसीबत का सबब

जलभराव बना मुसीबत का सबब

Fri, 19 Apr 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
जलभराव बना मुसीबत का सबब
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

पिछले दो दिन लगातार हुई बारिश से कोतवाली रोड पर हुआ जलभराव लोगों के लिए मुसीबत का सबब हुआ है। मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही मार्ग पर गड्ढे भी हो गए हैं, जिनमें हल्की बारिश होने पर ही पानी जमा होने लगता है।
गड्ढों में भरा पानी वाहनों के आवागमन से रोड के किनारे बने आवसीय भवनों में घुस जाता है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। नगर का कोतवाली बाईपास महत्वपूर्ण मार्ग है। मुख्य बाजार में अक्सर जाम की स्थिति होने के कारण लोग कृषि मंडी उत्पादन परिषद, ब्लॉक मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, हरबर्टपुर, सहसपुर जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। साथ ही मार्ग पर तीन बड़े शिक्षण संस्थान भी हैं, जिनमें हजारों छात्र अध्ययनरत हैं। लिहाजा हर रोज मार्ग से छोटे वाहनों का आवागमन होता है। मार्ग पर जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। साथ ही एक बड़े हिस्से का सुधारीकरण भी नहीं हुआ है। हल्की बारिश में ही मार्ग पर हुए गड्ढों में पानी भर जाता है। वाहनों की आवाजाही से अक्सर गंदे पानी के छींटे पैदल चल रहे छात्र-छात्राओं और लोगों पर पड़ते हैं।
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य ने बताया कि चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद नगर के सभी मार्गों का सुधारीकरण और जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed