फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पछवादून की जीवनदायिनी मानी जाने वाली कटापत्थर नहर 10 दिन रहेगी सूखी

विकासनगरः पछवादून की जीवनदायिनी मानी जाने वाली कटापत्थर नहर 10 दिन रहेगी सूखी

Wed, 10 Apr 2019 09:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
पछवादून की जीवनदायिनी मानी जाने वाली कटापत्थर नहर 10 दिन रहेगी सूखी
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन


पछवादून की जीवनदायिनी मानी जाने वाली कटापत्थर नहर में 15 अप्रैल से दस दिनों तक पानी नहीं बहेगा। नहर का मरम्मत कार्य शुरू होने के चलते काश्तकारों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलेगा। सबसे अधिक परेशानी गन्ना बोने की तैयारी कर रहे किसानों को होगी।

यमुना नदी से बनी कटापत्थर नहर पूरे पछवादून क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मुहैया कराती है। नहर का पानी पूरे क्षेत्र में सैकड़ों छोटी बड़ी गूलों के माध्यम से किसानों के खेतों तक पहुंचता है। कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो चुकी नहर का लंबे समय बाद विभाग सुधारीकरण करा रहा है। इस लिए नहर को 15 अप्रैल से 24 अप्रैल तक बंद रखा जाएगा। नहर के बंद होने से गन्ना किसानों को नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन


बता दें कि क्षेत्र में अभी भी खेतों में गन्ने की फसल खड़ी है, जिसे काटने के बाद अप्रैल माह के दूसरे पखवाड़े में नई फसल बोने के लिए खेत में पड़ी गन्ने की पत्तियों सहित खर पतवार जलाया जाएगा। काश्तकार गोपालराम, मकसूद, इंतिखाब आलम, प्रवेश सैनी ने बताया कि गन्ने की पत्तियां और खर पतवार जलाने के बाद दो या तीन दिन में खेत को पानी दिया जाना जरूरी है। पानी नहीं मिलने से गन्ने की नई फसल प्रभावित होगी। साथ ही प्याज, बींस, अदरक सहित अन्य नगदी फसलों की भी 10 दिनों तक सिंचाई नहीं हो पाएगी। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण नहर का मरम्मत कार्य किया जाना जरूरी है। किसानों को नहर बंद होने से ज्यादा परेशानी न हो इसलिए अप्रैल माह के दूसरे पखवाड़े में मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
- शैलेंद्र कुमार बसलियाल, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed