{"_id":"5c9d2cbabdec22144c192fcf","slug":"155380455717-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनोल में ग्रामीणों ने की संपर्क मार्गों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनोल में ग्रामीणों ने की संपर्क मार्गों की सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
पर्यटन नगरी हनोल में तरुण संघ खत लखवाड़ के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र चौहान के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों ने मंदिर परिसर और संपर्क मार्गों पर स्वच्छता अभियान चलाकर गांव का सौंदर्यीकरण किया। साथ ही मंदिर परिसर और मार्गों के किनारे पौधे रोपे।
ग्रामीणों ने मंदिर प्रांगण, पार्किंग स्थल, पैदल संपर्क मार्ग, लंगर हॉल, हनोल-ठडियार संपर्क मार्ग पर पड़े कूड़े का निस्तारण किया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर और संपर्क मार्गों के किनारे पौधरोपण भी किया गया। तरुण संघ खत लखवाड़ के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने कहा कि स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण का संतुलित रहना भी जरूरी है। कहा कि हनोल महासू मंदिर देशभर के लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता से हनोल के साथ ही जौनसार बावर परगने की छवि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के मन में अच्छी बनी रहेगी। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में फूलों और संपर्क मार्गों के किनारे छायादार पौधे रोपे गए।
स्वच्छता अभियान में नव युवक मंगल दल अध्यक्ष हरीश राजगुरु, कोटी बावर के प्रधान दिनेश चौहान, चंद्रमोहन नौटियाल, कुंवर सिंह, अंकुर वर्मा, जय किशन, विक्रम सिंह आदि शामिल रहे।