फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर भड़के लोग

पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर भड़के लोग

Sun, 24 Mar 2019 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर भड़के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

साहिया। अमलावा नदी पर पुल निर्माण कार्य में देरी पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने बताया कि करीब डेढ़ करोड़ की लागत से नदी पर नए पुल का निर्माण होना है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पुराने जर्जर पुल के बदले मार्च से नए पुल के निर्माण का आश्वासन दिया था।
इसके लिए एक महीने पहले अतिक्रमण भी ध्वस्त किया गया, लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो इसके विरोध में लोग सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और व्यापारियों के मुताबिक अतिक्रमण ध्वस्त करने के बाद से इसका मलबा पुराने पुल पर ही पड़ा हुआ है, जिससे संकरे पुल से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इससे कई बार बाजार में जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है। साहिया के प्रधान मोहन शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, सुनील चौहान, जयपाल चौहान, नरेंद्र सिंह, सुभाष जोशी, प्रीतम सिंह, पूरण सिंह, सतपाल राय, विक्की ने बताया कि नए पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने के लिए लोनिवि व्यापारियों को दोष देता रहा है। लेकिन, अब जबकि व्यापारियों ने अतिक्रमण खुद ही ध्वस्त कर दिए हैं, बावजूद इसके पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। पुराने जर्जर पुल से वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। संकरे और जर्जर पुल पर जाम लगने से दुर्घटना का खतरा अधिक बना रहता है। स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने शीघ्र नया पुल निर्माण कार्य शुरु करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पंकज बडोनी ने बताया कि पुल निर्माण वाले स्थान पर बिजली का खंभा हटाया जाना है। ऊर्जा निगम की ओर से खभां हटाते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

----
जाम की समस्या से मिलेगी निजात
अमलावा नदी पर पुल बनने मार्ग डबल लेन हो जाएगा। इससे साहिया बाजार में वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed