{"_id":"5c969731bdec2214422fabcc","slug":"15533730623-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठी बार अध्यक्ष चुने गए रजत अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठी बार अध्यक्ष चुने गए रजत अग्रवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठी बार अध्यक्ष चुने गए रजत अग्रवाल
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। मसूरी ट्रेडर्स एवं वेलफेयर एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद समेत अन्य 11 पदों के लिए कुल 18 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद पर मात्र एक ही नामांकन पत्र दाखिल किया गया जिसे निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। रजत अग्रवाल लगातार छठी बार अध्यक्ष चुने गए हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी धनप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को नामांकन के आखिरी दिन 11 पदों के लिए कुल 18 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह व परमजीत कोहली, महासचिव पद पर जगजीत कुकरेजा व जसविंदर सिंह आनंद, कोषाध्यक्ष पद पर नागेंद्र दत्त व भरत कुमाई, सह सचिव पद पर सानू वर्मा व राजीव सिंघल ने नामांकन किया। वहीं क्षेत्रीय सचिव पद पर बार्लोगंज से अनिल गुप्ता, किताबघर से दीपक सोनकर ने ही नामांकन किया, जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जबकि चार्लविल से संदीप गोयल व एसएस राणा, कुलड़ी से अंशु गोयल, सतीश जुनेजा व सलीम अहमद ने क्षेत्रीय सचिव पद के लिए नामांकन किया। वहीं लंढौर क्षेत्र में सबसे अधिक चार उम्मीदवारों तनमीत सिंह, निखिल अग्रवाल, राजकुमार व अतिन गुप्ता ने क्षेत्रीय सचिव पद पर नामांकन कराया।
मुख्य चुनाव अधिकारी धनप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मात्र रजत अग्रवाल ने नामांकन किया था जिन्हें पुन: निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया है। रजत अग्रवाल लगातार छठी बार ट्रेडर्स अध्यक्ष चुने गए हैं। इस मौके पर संदीप साहनी, मेघ सिंह कंडारी, सतीश ढौडियाल, सुरेश गोयल, मोहन पेटवाल, संदीप अग्रवाल, सुबोध कपूर आदि मौजूद रहे।