फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिक्षा के प्रति सरकार गंभीर : पुंडीर

शिक्षा के प्रति सरकार गंभीर : पुंडीर

Wed, 06 Mar 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा के प्रति सरकार गंभीर : पुंडीर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सरकार गंभीर है। प्रत्येक बच्चे को शिक्षित करने के साथ ही कुपोषण मुक्त करना सरकार की प्राथमिकता है। ये बातें सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कारबारी ग्रांट में 23 लाख की लागत से बने आंगनबाड़ी केंद्र के बहुउद्देश्यीय भवन के लोकार्पण के दौरान कहीं।

विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के बहुउद्देश्यीय भवन में नौनिहालों को खेल खेल में आखर ज्ञान देने के लिए पर्याप्त संसाधन मुहैया कराए जाएंगे, जिससे कि उनका स्वस्थ शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। साथ ही नौनिहालों के लिए पर्याप्त खेल के साधन और दवाएं मुहैया कराई जाएंगी। बताया कि प्रत्येक बच्चे को स्वस्थ और अनुकूल माहौल में गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बताया कि सहसपुर ब्लॉक के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान दयानंद जोशी, जिला विकास अधिकारी पीके पांडेय, सुखदेव फर्सवाण, जसपाल चौधरी, सुखवीर बुटोला, सुरेश उनियाल, खेमचंद्र गुप्ता, पुष्पा थापा, रवीना देवी, गंगा थापा, ममता सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed