फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तहसील दिवस में 21 शिकायतें दर्ज, दो का निस्तारण

तहसील दिवस में 21 शिकायतें दर्ज, दो का निस्तारण

Wed, 06 Mar 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में 21 शिकायतें दर्ज, दो का निस्तारण
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

विकासनगर तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 21 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
तहसील दिवस में सबसे ज्यादा आठ शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित भूमि विवाद की दर्ज हुईं। इनके निस्तारण के लिए तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार प्रकाश शाह ने अधिरियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में दर्ज होने वाली सभी शिकायतों का निराकरण एक सप्ताह के अंदर हो जाना चाहिए। ताकि, शिकायतकर्ता को अपनी समस्या को लेकर अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि समस्याओं का समाधान नहीं होने की पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। तहसील दिवस में आठ शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित आईं, जिनमें से अधिकांश भूमि विवाद से संबंधित थीं। इसके अलावा ब्लॉक और ऊर्जा निगम से संबंधति तीन-तीन शिकायतें, नगर पालिका प्रशासन की दो, सिंचाई विभाग की दो, जल संस्थान, पूर्ति विभाग एवं समाज कल्याण से संबंधित एक-एक शिकायत दर्ज की गई। इस दौरान पशुचिकित्साधिकारी डॉ. बीना बिष्ट, एडीओ समाज कल्याण पूजा पाल, बीआरपी प्रकाश चौहान, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed