{"_id":"5c7d86c6bdec22144763164e","slug":"15517304702-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी एनएच पर लगा रहे दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी एनएच पर लगा रहे दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
मुख्य बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे व्यापारियों के दुकानें लगा लेने से यातायात प्रभावित हो रहा है। आलम यह है कि फुटपाथ के साथ ही व्यापारी एनएच पर सामान रख रहे हैं। इससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
हालांकि, कभी कभार पुलिस अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाती है, लेकिन पुलिस का अभियान सिर्फ बेतरतीब खड़े वाहनों का चालान करने तक ही सीमित रहता है। विकासनगर मुख्य बाजार में अतिक्रमण की समस्या हर रोज गहराती जा रही है। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से यहां बाजार खुलते ही व्यापारी अपनी दुकानें फुटपाथ के साथ ही एनएच पर भी सजाने लग जाते हैं। इससे पैदल राहगीरों को भी बीच सड़क से गुजरना पड़ता है। ऐसे में हर समय दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। एनएच पर दुकानें सजी होने से बाजार में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। व्यापारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से बाजार को अतिक्रमण की समस्या से निजात नहीं मिल रही है।
उधर, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा ने बताया कि पुलिस, तहसील और नगर पालिका प्रशासन मिलकर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएंगे। एनएच और फुटपाथ पर लगाए गए सामान को जब्त किया जाएगा।