फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पहले पौधरोपण किया, फिर लिए सात फेरे

पहले पौधरोपण किया, फिर लिए सात फेरे

Tue, 05 Mar 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
पहले पौधरोपण किया, फिर लिए सात फेरे
पहले पौधरोपण किया, फिर लिए सात फेरे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। रायपुर ब्लाक से सटे सकलाना क्षेत्र के वृक्ष मानव स्व. विश्वेश्वर दत्त सकलानी के पौत्र नरेश सकलानी ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत अपने के पौधरोपण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए की। दूल्हा-दूल्हन ने पहले पौधे लगाए, उसके बाद विवाह की रस्में पूरी कीं।
वृक्षपुरी पुजार गांव सकलाना में सोमवार को वृक्ष मानव नरेश सकलानी का विवाह ग्राम क्यारा पट्टी भटबेडी निवासी सोमबारी लाल डोभाल की सुपुत्री आरती के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गांव के शिवालय के आसपास की खाली जमीन पर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

नरेश ने बताया कि उनके दादा कहते थे कि हर पर्व को पौधारोपण के साथ मनाना चाहिए। इसी परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए शादी के दिन पौधरोपण किया। वहीं आरती ने इन पौधों से बड़े होने तक उनका ध्यान रखने का संकल्प लिया। शादी समारोह में पहुंचे हैदराबाद से शैलेंद्र सकलानी, गुड़गांव से वीरेंद्र, देहरादून से सतेंद्र बिजल्वाण ने इस कार्य को सराहा। साथ ही पौधरोपण में सहयोग किया। इस मौके पर संतोष स्वरूप सकलानी, मनोहर लाल सकलानी, विवेक सकलानी, देवेंद्र सकलानी, किशोरी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed