{"_id":"5c7aeb31bdec222c5102961a","slug":"15515595712-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर बाड़वाला में लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर बाड़वाला में लगेगा मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
महाशिवरात्रि पर बाड़वाला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चार दिवसीय मेला लगेगा। मंदिर में मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ ही मेला स्थल पर भी स्चच्छता अभियान चलाया।
वहीं, मेले के लिए व्यापारियों ने भी दुकानें सजानी शुरू कर दीं हैं। साथ ही चरखी, झूला, मौत का कुआं जैसे मनोरंजन के साधन भी लगने लगे हैं। बता दें कि पछवादून के बाड़वाला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशाल मेला लगता है। किवंदतियों के अनुसार शुरुआती दौर में इस मेले में युवा शादी के बंधन में बंधते थे। मान्यता थी कि प्राचीन शिव मंदिर में शादी करने वाले जोड़ों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। लेकिन, अब मेले ने आधुनिक स्वरूप ले लिया है। मेले में अब भी पछवादून और जौनसार बावर परगने के दूर दराज के क्षेत्रों से लोग आते हैं। आधुनिक दौर के बदलाव के साथ ही मेले में अब मनोरंजन के आधुनिक साधन लगने लगे हैं। खासकर बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए चरखी, झूले, मौत का कुआं और अन्य मनोरंजन के साधन इन दिनों लगाए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं।