फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विजय संकल्प रैली में कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

विजय संकल्प रैली में कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

Sun, 03 Mar 2019 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
विजय संकल्प रैली में कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

भाजपा की विजय संकल्प रैली के दौरान चकराता, विकासनगर और सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में जोश दिखा। तीनों विधानसभाओं में निकाली गई रैलियों में ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सहसपुर विधानसभा में अलग अलग क्षेत्रों से निकाली गई रैली में शामिल कार्यकर्ता राजा रोड पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए नरेंद्र मोदी का दोबारा प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां हर घर तक पहुंचानी होंगी। विकासनगर की रैली को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक नरेंद्र मोदी को दोबारा सत्ता सौंपना चाहता है। भाजपा की केंद्र सरकार ने वैश्विक स्तर पर भारत की साख मजबूत करने के साथ ही घरेलू मोर्चे पर भी कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आतंकवाद से निपटने के लिए नरेंद्र मोदी के पास ठोस रणनीति है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की दोबारा सरकार बनने से राष्ट्र विश्व शक्ति के तौर पर स्थापित होगा।
विज्ञापन

चकराता विधानसभा में रैली का नेतृत्व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र ने कांग्रेस शासनकाल की असफलताओं को पीछे छोड़ दिया है। आज राष्ट्र तरक्की की राह पर बढ़ चुका है। युवाओं को अब अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है। कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार के दोबारा गठन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसपुर की रैली में सुखदेव फर्सवाण, रविंद्र रमोला, यशपाल नेगी, अनिल नौटियाल, शूरवीर सिंह चौहान, रीता केसी, रमा थापा आदि शामिल रहे। विकासनगर की रैली में संदीप मोंगा, अनुज गुलेरिया, सविता ध्यानी, अमित डबराल, प्रदीप सोनी, अरुण मित्तल, सूरत सिंह, मधु ठाकुर, शशि चौहान, रचिता ठाकुर, राजीव चावला आदि शामिल रहे। चकराता विधानसभा की रैली में सियाराम चौहान, चंदन सिंह, स्वराज चौहान, वीरेंद्र, दाताराम, मातबर चौहान, नरेश रावत, मुकेश पंवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed