{"_id":"5c69c20abdec224c7f23d1ea","slug":"15504349316-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि ने शुरू किया मार्ग का सुधारीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि ने शुरू किया मार्ग का सुधारीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
लोक निर्माण विभाग ने रविवार को साहिया मुख्य बाजार में मार्ग के सुधारीकरण का कार्य शुरू किया। अमर उजाला में रविवार के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद लोनिवि के अधिकारियों ने सड़क पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया। इससे स्थानीय व्यापारियों और लोगों को परेशानी से निजात मिलेगी।
जौनसार बावर परगने के केंद्र बिंदु साहिया में लंबे समय से मुख्य बाजार की सड़क खस्ताहाल थी। यहां पूरे बाजार में सड़क की पेंटिंग उखड़ने के साथ ही गड्ढे पड़ गए थे। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही जर्जर सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन रही थी। साहिया बाजार से होकर जौनसार-बावर परगने के एक दर्जन से अधिक गांवों को यातायाता का संचालन होता है। साथ ही यहां कृषि उत्पादन मंडी परिषद होने के चलते ग्रामीण काश्तकार अपनी नगदी फसलें बेचने आते हैं। ऐसे में मुख्य सड़क जर्जर होने से यहां आने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। हालांकि, अभी गड्ढों को सिर्फ मिट्टी से ही भरा जा रहा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि मौसम खुलने के बाद सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।