फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुआवजा दे या भूमि लौटाए सरकार

मुआवजा दे या भूमि लौटाए सरकार

Sat, 09 Feb 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
मुआवजा दे या भूमि लौटाए सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

300 मेगावाट बहुउद्देशीय लखवाड़ बांध विकास समिति की यमुना पुल डिबोगी में आयोजित बैठक में परियोजना प्रभावितों ने मुआवजे की मांग की। प्रभावित परिवारों ने कहा कि वर्षों बाद भी उन्हें अधिग्रहित भूमि का पूरा मुआवजा और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार यदि इस परियोजना को शुरू नहीं करती है तो भूमि लौटाए या फिर इसका पूरा मुआवजा दे। समिति के अध्यक्ष बचन सिंह पुंडीर ने बताया कि वर्ष 1984-85 में उनकी भूमि, अन्य परिसंपत्तियों जैसे बाग-बगीचे, मकान, दुकानें, छानियां, गोशालाएं, घराट, पनचक्की, गूल एवं काश्त के पेड़ों का लखवाड़ बांध के लिए अधिग्रहण किया गया था। किसी कारण से वर्ष 1992 में परियोजना का निर्माण कार्य बंद कर दिया गया, लेकिन अभी तक प्रभावितों को पूर्ण भुगतान नहीं हुआ। बैठक में टिहरी गढ़वाल विकासखंड जौनपुर के दूधली-डिभोगी मोटर मार्ग का डामरीकरण करने की मांग भी की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत तिमलियाल गांव के प्रधान सतपाल, ग्राम पंचायत पाली के प्रधान भरत सिंह रावत, ग्राम पंचायत सरतली के प्रधान आनंद सिंह, महिपाल पंवार, अजीत चौहान, रमेश पंवार, आनंद सिंह पुंडीर, रणवीर सिंह, विक्रम सिंह पंवार, रामपाल सिंह, राजेश पुबंडीर, महीपाल सिंह, संदीप, रितेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed