फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राष्ट्रीय पुरस्कारों की दौड़ में बमराड़ एवं नेवी पंचायत शामिल

राष्ट्रीय पुरस्कारों की दौड़ में बमराड़ एवं नेवी पंचायत शामिल

Fri, 08 Feb 2019 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुरस्कारों की दौड़ में बमराड़ एवं नेवी पंचायत शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

साहिया। विकासखंड कालसी की दो ग्राम पंचायतें बमराड़ और नेवी पंचायतीराज सशक्तीकरण राष्ट्रीय पुरस्कार एवं नानाजी देशमुख राष्ट्रीय पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं। ब्लॉक स्तरीय अधिकारी दोनों ही पंचायतों को बेहतर बता रहे हैं। इस सूचना से दोनों ही ग्राम पंचायत के लोगों में खासा उत्साह है। इन दोनों ही पंचायतों ने पहले निर्मल ग्राम पुरस्कार व पं. दीनदयाल उपाध्याय पंचायती राज सशक्तीकरण पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

कालसी ब्लॉक अंतर्गत कुल 111 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें ग्राम पंचायत बमराड़ के प्रधान रणवीर सिंह चौहान को पूरे कालसी ब्लॉक में अच्छे कार्य करने, समय पर कागजी गतिविधियों को पूरा करने और अपनी ग्राम पंचायत को स्वच्छ बनाते हुए खुले में शौच मुक्त करने के लिए इस बार मिलने वाले पंचायती राज सशक्तीकरण राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। कुछ समय पूर्व भारत सरकार की टीम ने पंचायत में हुए कार्यों का सत्यापन किया था। ग्राम प्रधान 2007 में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा राष्ट्रीय निर्मल ग्राम पंचायत पुरस्कार भी ले चुके हैं। नेवी साहिया इस बार नानाजी देशमुख राष्ट्रीय पुरस्कार की दौड़ में शामिल है। नेवी पंचायत के प्रधान मोहनलाल शर्मा भी अप्रैल 2018 में पं. दीनदयाल उपाध्याय पंचायती राज सशक्तीकरण पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं। ग्राम प्रधान ने गांव के साथ ही साहिया बाजार, अमलावा नदी को स्वच्छ बनाने और पंचायत को नशा मुक्त कराने के लिए कई अभियान और योजनाएं संचालित की हैं। इसके साथ ही साहिया बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। खंड विकास अधिकारी कालसी वीपी खंडूडी ने बताया कि दोनों प्रधानों ने अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में सराहनीय कार्य किए हैं। इसी के चलते दोनों पंचायतें पुरस्कार की दौड़ में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed