फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दातनू के छात्र-छात्राओं ने समझा तारामंडल का रहस्य

दातनू के छात्र-छात्राओं ने समझा तारामंडल का रहस्य

Fri, 08 Feb 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
दातनू के छात्र-छात्राओं ने समझा तारामंडल का रहस्य
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

साहिया। शैक्षणिक भ्रमण के तहत कालसी ब्लॉक के राजकीय हाईस्कूल दातनू के छात्र-छात्राएं बृहस्पतिवार को झाझरा स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र पहुंचे। इस दौरान छात्रों ने थ्री डी सिनेमा के जरिये तारामंडल के रहस्यों की जानकारी हासिल की।

भ्रमण प्रभारी हेमंत कठैत ने बताया कि केंद्र में छात्र-छात्राओं ने रोचक विज्ञान, विज्ञान प्रौद्योगिकी के विभिन्न आयामों से संबंधित जानकारियां हासिल कीं और थ्री डी चलचित्र, तारामंडल एवं रोचक जैवविविधता पार्क भी देखा। इसके अलावा छात्रों को वायुमंडल में धूल और बादल के पाजिटिव एवं नेगेटिव आयन के मिलने का रहस्य समझाया गया। साथ ही हाईड्रोजन का परिवर्तन हीलियम के रूप में होने और ऊष्मा उत्पन्न होने से तारों में चमक की प्रक्रिया समझाई। तारों के नष्ट होने के कारणों के बारे में बताया कि हीलियम गैस नष्ट होती गई और ये काले पदार्थ में तब्दील हो गए। भारी घनत्व के कारण गुरुत्वाकर्षण शक्ति बढ़ी और ब्लैक होल बन गए। इन ब्लैक होल में भारी से भारी चीजें समा जाती हैं। इस दौरान छात्रों ने विज्ञान केंद्र परिसर में बने जीवन विकास यात्रा व जैव विविधता पार्क में जानकारी हासिल की। साथ ही छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग, पृथ्वी की उत्पत्ति के रहस्य समझे। भ्रमण दल में इंदु बडियारी, प्रदीप भट्ट, निधि, विकास, अमिषा, अंजना, नीतू, रवीना, कल्पना, मनीषा, प्रतिमा, ऋषिता, सपना, मीनाक्षी, राज वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed