फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विदेशी परिंदों को भा रही आसन झील

विदेशी परिंदों को भा रही आसन झील

Wed, 06 Feb 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
विदेशी परिंदों को भा रही आसन झील
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

आसन वेटलेंड विदेशी परिंदों को खूब भा रही है। यहां आने वाले विदेशी परिंदों की संख्या में साल दर साल बढ़ोत्तरी होने के साथ ही प्रजातियों की संख्या भी बढ़ रही है।

वर्ष 2016 में जहां पचास प्रजातियों के 5300 परिंदों ने आसन बैराज झील में अपना डेरा डाला था। वहीं, वर्ष 2019 में जनवरी माह में हुई गणना के अनुसार अभी तक 79 प्रजातियों के 6170 परिंदे आ चुके हैं। पछवादून के आसन बैराज झील में हर साल विश्वभर से परिंदे सर्दियों की गुनगुनी धूप का आनंद लेने आते हैं। पिछले चार वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो यहां आने वाले परिंदे हर साल अपने साथ अपने साथियों को भी लेकर आ रहे हैं। पक्षियों की संख्या के साथ ही प्रजातियों की संख्या बढ़ने से पक्षी प्रेमियों की आमद भी बढ़ रही है। पक्षी विशेषज्ञ एवं वन बीट अधिकारी प्रदीप सक्सैना ने बताया कि झील में साल भर में तीन सौ तीस प्रजातियां आती हैं। आने वाले पक्षियों की प्रजातियां बढ़ने से पक्षी प्रेमियों और पक्षियों के रंग बिरंगे संसार पर शोध करने वालों को सहायता मिल रही है।
विज्ञापन

-----
पिछले चार वर्षों में पक्षियों एवं प्रजातियों की संख्या
वर्ष पक्षी प्रजाति
2016 5300 50
2017 5600 58
2018 6001 61
2019 6170 79 (अभी तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed