{"_id":"5c59ef95bdec22120179b036","slug":"15493980204262-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल आयुष्मान योजना: 262 लोगों के बनाए गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल आयुष्मान योजना: 262 लोगों के बनाए गोल्डन कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
तहसील के दूरस्थ बिन्हार क्षेत्र की मदर्सू पंचायत में अटल आयुष्मान योजना के तहत आयोजित शिविर में 262 ग्रामीणों का पंजीकरण कर गोल्डन कार्ड बनाए गए। शिविर में मौजूद विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि अटल आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश के सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होंगी।
विधायक ने बताया कि बीमारी में प्रत्येक परिवार को पांच लाख तक का उपचार निशुल्क मिलेगा। इसके लिए 1350 प्रकार की गंभीर बीमारियों को चिह्नित किया गया है। बताया कि अटल आयुष्मान योजना के तहत उपचार की सुविधा राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज, एम्स ऋषिकेश सहित निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में वे स्वयं योजना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति को योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जएगा। योजना से गरीब परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। इस दौरान मनोज, मुकेश, जगत रावत, रमेश पुंडीर, अंकित आदि मौजूद रहे।