फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देरी से आने पर प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस

देरी से आने पर प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस

Tue, 08 Jan 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
देरी से आने पर प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस
देरी से आने पर प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। विद्यालय में देरी से आने व अवकाश स्वीकृति के बिना विद्यालय में अनुपस्थित रहने पर मसूरी महाविद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसमें दस दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
एमपीजी कॉलेज नगर पालिका द्वारा संचालित किया जाता है। सोमवार को पालिकाध्यक्ष व महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि एमपीजी कॉलेज में लगी बायोमैट्रिक मशीन में विगत छह माह की उपस्थिति की जांच की गई। जिसमें पाया कि महाविद्यालय के प्राचार्य रोजाना डेढ़ से दो घंटे देरी से पहुंचते हैं। परीक्षाओं के दौरान भी प्राचार्य महाविद्यालय में समय से नहीं पहुंचते हैं। इस पर प्राचार्य से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसका 10 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्राचार्य डॉ. एसपी जोशी ने महाविद्यालय में देरी से आने की बात स्वीकारते हुए कहा कि पूर्व प्रबंधन समिति अध्यक्ष से आवास की मांग की गई थी, जो पूरी नहीं हुई। जिस पर पूर्व प्रबंधन समिति को अवगत करवा दिया गया था। प्राचार्य जोशी ने महाविद्यालय में अन्य किसी भी तरह की अनियमितताओं से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed