फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीन कमरों में हो रहा महाविद्यालय का संचालन

तीन कमरों में हो रहा महाविद्यालय का संचालन

Thu, 03 Jan 2019 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
तीन कमरों में हो रहा महाविद्यालय का संचालन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

तीन सौ छात्र संख्या वाले राजकीय महाविद्यालय त्यूनी का संचालन सिंचाई विभाग के तीन कमरों में हो रहा है। पिछले एक माह से भवन के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों ने 15 जनवरी तक महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन के हस्तांतरित नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
महाविद्यालय परिसर में हुई बैठक में छात्र नेता नरेंद्र चौहान ने कहा कि महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, इसके बावजूद भवन महाविद्यालय को हस्तांतरित नहीं किया गया। बैठक में छात्रों ने कहा कि पिछले वर्ष अगस्त माह में हनोल आए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने तीन माह में भवन महाविद्यालय प्रशासन को हस्तांतरित करने का आश्वासन दिया था। एक साल पूर्व ही प्रशासनिक भवन का अस्सी प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका था। लेकिन, इसके बाद से निर्माण कार्य धीमी गति से हुआ। सिंचाई विभाग के तीन कमरों में मुश्किल से कक्षाओं का संचालन हो रहा है। छात्रों को प्रयोगशाला, पुस्तकालय की सुविधा नहीं मिल पा रही है। साथ ही स्थापना काल से ही महाविद्यालय में वाणिज्य और विज्ञान संकाय की कक्षाओं का संचालन नहीं किया जा रहा है। जबकि, इन कक्षाओं के संचालन की स्वीकृति मिली हुई है। बैठक में 15 जनवरी तक महाविद्यालय को भवन हस्तांतरित नहीं होने पर 16 जनवरी से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान मनोज कुमार, कुलदीप राणा, अमित, विशाल, अंजली, दीपिका, मनिका, रीतू रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
सहायक निदेशक एचएस न्याल और बडकोट महाविद्यालय के प्राचार्य एके तिवारी त्यूनी महाविद्यालय के नए भवन के निरीक्षण के लिए गए हुए हैं। उनकी रिपोर्ट मिलने पर भवन हस्तांतरण की कार्रवाई की जाएगी। महाविद्यालय को जल्द ही अपना भवन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीसी मलकानी, उच्च शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed