{"_id":"5c112973bdec22416175af8e","slug":"15446286349-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में बनेंगें शौचालय, स्ट्रीट लाइटें लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में बनेंगें शौचालय, स्ट्रीट लाइटें लगेगी
Updated Wed, 12 Dec 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। परिसीमन के बाद पालिका में शामिल हुए गांवों के विकास के लिए नगर पालिका योजनाओं को तैयार करने में जुटा है। पहले चरण में पालिका में शामिल हुए गांवों में स्वच्छता प्रबंध के तहत शौचालय और स्ट्रीट लाइटों को लगाया जाएगा।
दो वर्ष पूर्व पालिका बनने के बाद हुए परिसीमन में पोखरी ब्लाक के और नगर से सटे देवतोली, सेमी, ग्वाड़, जाख के कुंडेला तथा मज्याड़ी ग्राम पंचायत के राड़खी, मज्याड़ी, औद्योगिक परिसर के साथ ही सिमली को पालिका में शामिल किया गया है। पालिका के दो वार्डों में शामिल इन गांवों में विकास योजनाओं के साथ ही मूलभूत सुविधाओं को धरातल पर उतारने के लिए पालिका प्रबंध ठोस योजनाएं धरातल पर उतार रहा है। इसके लिए स्वच्छता पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी ने बताया कि सिमली में शौचालय बनवाया जा रहा है, जबकि देवतोली, सेमी, ग्वाड़ आदि गांवों में शौचालय, नालियों के अलावा स्ट्रीट लाइटों पर ध्यान दिया जा रहा है। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आरएस राणा ने बताया कि सिमली और देवतोली में सफाई व्यवस्था बनाने के लिए कर्मियों को तैनात किया गया। साथ ही अन्य शामिल सभी गांवों में विकास कार्यों को लेकर योजनाएं बनाई जा रही हैं।