{"_id":"5c11296fbdec2212cf01c81c","slug":"15446286301028-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 बाल वैज्ञानिकों के मॉडल राज्य स्तर के लिए हुए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 बाल वैज्ञानिकों के मॉडल राज्य स्तर के लिए हुए चयनित
Updated Wed, 12 Dec 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। जिलास्तरीय विज्ञान महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के 170 बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। जीआईसी गोपेश्वर के प्रांगण में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों के मॉडल का अवलोकन किया और इनकी सराहना की। महोत्सव में सीनियर व जूनियर वर्ग में छह उपविषय रखे गए थे, जिनमें से 28 बाल वैज्ञानिकों के मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित किए गए।
महोत्सव के नोडल अधिकारी आशुतोष भंडारी ने बताया कि 18 से 21 दिसंबर तक अल्मोड़ा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के चयनित 28 बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर सीईओ ललित मोहन चमोला, जिला समन्वयक खिलाप सिंह गड़िया, संयोजक बीएस बिष्ट, प्रांतीय अध्यक्ष केके डिमरी, डा. पीपी देवराड़ी, सतीश चमोला, मनोज तिवारी, प्रदीप भंडारी, प्रदीप बिष्ट, नरेंद्र रावत और दिग्पाल सिंह रावत आदि मौजूद थे।