फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जय हो छात्र संगठन ने फूंका गढ़वाल विवि प्रशासन का पुतला

जय हो छात्र संगठन ने फूंका गढ़वाल विवि प्रशासन का पुतला

Tue, 11 Dec 2018 10:03 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
जय हो छात्र संगठन ने फूंका गढ़वाल विवि प्रशासन का पुतला
श्रीनगर। गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव विवाद थम नहीं रहा है। जय हो छात्र संगठन ने विवि प्रशासन पर राज्य सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। आक्रोशित छात्रों ने विरोध स्वरूप विवि प्रशासन का पुतला फूंका।
विज्ञापन

मंगलवार को जय हो छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने विवि गेट के सामने विवि प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि विवि प्रशासन छात्रसंघ चुनाव मामले में राज्य सरकार के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। छात्र नेता पुष्पेंद्र पंवार व आयुष मियां ने कहा कि हाईकोर्ट ने कुलपति को छात्रसंघ विवाद का निस्तारण करने के लिए कहा है, लेकिन विवि प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मामले का निस्तारण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध स्वरूप छात्रों ने विवि प्रशासन का पुतला भी फूंका। पुतला फूंकने वालों में दीपक सजवाण, हिमांशु तिवाड़ी, प्रवीन तिवाड़ी, अमित प्रदाली, कुनाल बिष्ट, सौरभ चौहान, अंकित रावत, कैवल्य जखमोला, समीर राणा व अमित धनाई आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed