{"_id":"5c0d420dbdec2241522c5928","slug":"154437278918-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवतोली के पास बनेगा पालिका का आधुनिक कूड़ा निस्तारण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवतोली के पास बनेगा पालिका का आधुनिक कूड़ा निस्तारण केंद्र
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी
कर्णप्रयाग। नगर में कूड़ा निस्तारण को लेकर हो रही समस्या अब जल्द हल हो सकेगी। कूड़े को निस्तारित करने के साथ ही वैज्ञानिक विधि से शोधन और आधुनिक कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने के लिए पालिका के प्रस्ताव को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। इसके तहत पौने दो करोड़ की लागत से देवतोली के पास कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि जल्द पैसा रिलीज होने के बाद कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
निकाय गठित होने के बाद ही नगर में कूड़ा निस्तारण की समस्या रही है। पूर्व में बदरीनाथ हाईवे पर लाटूगैर के समीप कूड़ा निस्तारित किया जाता था। इसके बाद पालिका ने बदरीनाथ हाईवे पर पंचपुलिया में कूड़ा डंपयार्ड बनाया, लेकिन लगातार जनसंख्या बढ़ने और पालिका में अतिरिक्त कस्बे जुड़ने के बाद 8 टन प्रतिदिन कूड़ा निकल रहा है। वहीं डंपयार्ड नदी से सटे होने के चलते एनजीटी का डर भी पालिका को सता रहा है। ऐसे में कूड़ा निस्तारण को लेकर पालिका ने कूड़ा निस्तारण केंद्र का प्रस्ताव शासन मेें भेजा था। पालिका के सफाई निरीक्षक नितिन सती का कहना है कि देवतोली के पास जगह चिह्नित कर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया। शासन ने प्रस्ताव केंद्र को भेजा था, जिसे केंद्र से स्वीकृति मिल गई है। करीब पौने दो करोड़ से यहां कूड़ा छंटाईं के साथ ही मशीनों की ओर से कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। धनराशि मिलते ही कूड़ा निस्तारण का काम शुरू कर दिया जाएगा। नितिन सती ने बताया कि अब तक सफाई कर्मियों की मदद से कूड़े की छटाईं का काम किया जाता है। कर्णप्रयाग में प्रतिदिन करीब आठ टन कूड़ा इकट्ठा होता है।