फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनआईटी के शिक्षक व कर्मचारी जयपुर के लिए होंगे रवाना

एनआईटी के शिक्षक व कर्मचारी जयपुर के लिए होंगे रवाना

Sat, 08 Dec 2018 10:23 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
एनआईटी के शिक्षक व कर्मचारी जयपुर के लिए होंगे रवाना

विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी से शिक्षकों व कर्मचारियों की पहली खेप रविवार को जयपुर रवाना हो रही है। शिक्षकों व कर्मचारियों के जयपुर रवाना होने की पुष्टि एनआईटी प्रशासन ने भी की है। हालांकि कितने शिक्षक व कर्मचारी जयपुर जा रहे हैं। इस संबंध में एनआईटी प्रशासन ने स्पष्ट नहीं बता रहा है।

एमएचआरडी ने एनआईटी उत्तराखंड से करीब 500 छात्रों को एनआईटी जयपुर स्थानांतरित किए जाने का निर्णय लिया था। यहां अध्ययनरत छात्र अस्थायी परिसर को स्थानांतरित किए जाने की मांग के लिए दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। एमएचआरडी ने छात्रों से जयपुर के लिए विकल्प मांगा था। एनआईटी के कुलसचिव कर्नल सुखपाल ने बताया कि छात्रों व एमएचआरडी के बीच सीधा संवाद हुआ है। कितने छात्रों ने जयपुर का विकल्प भरा है। इसकी जानकारी उनको नहीं है। हालांकि कुलसचिव कर्नल सुखपाल ने रविवार को कुछ शिक्षकों व कर्मचारियों के जयपुर रवाना होने की पुष्टि की है। कुलसचिव ने बताया कि कुछ शिक्षक व कर्मचारी एक माह के लिए जयपुर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed