फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दौड़ में जीआईसी हरर्बटपुर की छात्राओं का दबदबा

दौड़ में जीआईसी हरर्बटपुर की छात्राओं का दबदबा

Sat, 08 Dec 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
दौड़ में जीआईसी हरर्बटपुर की छात्राओं का दबदबा
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर में दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरु हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग की दौड़ में जीआईसी हरर्बटपुर की छात्राओं का दबदबा रहा। आठ सौ और चार सौ मीटर दौड़ में जीआईसी हरर्बटपुर की मीनाक्षी सैनी ने बाजी मारी। जबकि, जीआईसी गुदियालगांव सहसपुर की शांति दूसरे और जीजीआईसी रायपुर की रिंकी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विकासनगर बीपी सिंह ने किया।

स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में बालिकाओं की सौ मीटर फर्राटा दौड़ में बालिका इंटर कॉलेज मसूरी की काजल नेगी पहले, इंटर कॉलेज ऋषिकेश की खुशी सैनी दूसरे और भमइका ऋषिकेश की चांदनी तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में विकासनगर विकासखंड की प्रियंका भट्ट पहले और सहसपुर विकासखंड की हिमांशी दूसरे और विकासनगर की अल्का चौहान तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद बालक वर्ग में विकासनगर के सुहेल पहले, हैदर दूसरे और रायपुर के नीरज तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग की आठ सौ मीटर दौड़ में जीआईसी मसूरी के कृष्णा पहले, इंटर कॉलेज देहरादून के मुकुल दूसरे और राजकीय इंटर कॉलेज मेहरावना के बिट्टू चौहान तीसरे स्थान पर रहे। सौ मीटर दौड़ में विद्या मंदिर ढालीपुर के नासिर पहले, एसबीएमआईसी ऋषिकेश के आनंद यादव दूसरे और जीआईसी सेलाकुई के मोहम्मद मेराज तीसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में एसबीएमआईसी ऋषिकेश के आनंद यादव पहले, नगर क्षेत्र के मुकुल दूसरे और जीआईसी सेलाकुई के मलकीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग गोला फेंक में विकासनगर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इसमें विकासनगर ब्लॉक के बलवीर सिंह पहले एवं हुसीन दूसरे स्थान पर रहे। डोईवाला के शिव कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान जीआईसी कटापत्थर के प्रिंसिपल रणवीर सिंह चौहान, जीआईसी हरर्बटपुर के प्रिंसिपल महावीर सिंह चौहान, जीआईसी डाकपत्थर के प्रिंसिपल जेएस चौहान, जिला खेल प्रभारी रवि रावत, ब्लॉक समन्वयक मनोज रतूड़ी, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed