{"_id":"5c0832b5bdec2241693977c5","slug":"15440411837-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम कार्यालय के निर्देश पर जोड़ा बिजली का कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम कार्यालय के निर्देश पर जोड़ा बिजली का कनेक्शन
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के दूधली गांव निवासी महिला का बिजली कनेक्शन बिजली विभाग ने जोड़ दिया। कनेक्शन जुड़ने पर महिला ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम विद्युतीकरण योजना और सौभाग्य योजना के तहत यूपीसीएल ने दूधली में कुछ महीनों पहले दूधली में कई खंभे लगवाए थे। इंटर कॉलेज से करीब सौ मीटर आगे दूधली की ओर कांति देवी के घर के बिजली कनेक्शन का तार समीपवर्ती घर के ऊपर से जा रहा था। कई बार अनुरोध करने के बाद कांति देवी के घर के सामने बिजली का खंभा लगाया गया, लेकिन ठेकेदार अधूरा काम छोड़कर चला गया। दूधली समाजसेवी अजय कुमार ने कांति देवी की समस्या को मुख्यमंत्री के मोबाइल एप पर डाली। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से निर्देश मिलने पर यूपीसीएल हरकत में आया और तत्काल में कांति देवी का बिजली कनेक्शन जोड़ा।