{"_id":"5c0832b1bdec22414a2afb66","slug":"15440411793-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण : अलग-अलग मानक थोप रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण : अलग-अलग मानक थोप रहे अफसर
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
अतिक्रमण विरोधी अभियान की कवायद शुरू होते ही पक्षपात के आरोप लगने शुरू हो गए हैं। इस संबंध में व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को मेयर अनिता ममगाईं से मुलाकात की और अधिकारियों के रवैये का कच्चा चिट्ठा खोला। व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासनिक अफसर अतिक्रमण हटाने के लिए अलग अलग मानकों को लागू करने का दबाव बना रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से गोपाल कुटी, दून तिराहे से नटराज चौक तक चार तरह के मापदंड अपनाए जा रहे हैं। गोपाल कुटी से थाने वाली गली तक 25 फुट, थाने वाली गली से जीजीआईसी तक 35 फुट, जीजीआईसी तिराहे से पशु अस्पताल तक 40 फुट का मापदंड होना चाहिए। इसके बावजूद अधिकारियों ने 100 फुट के दायरे में मानक तय किए हैं। सड़क के बीच से 40 फुट पर नाला तैयार कर दिया है। व्यापारियों की मांग है कि रेलवे रोड की तरह देहरादून रोड पर भी अतिक्रमण हटाने के मानक समान तय किए जाएं। इस मौके पर हरपाल सिंह, ज्ञान सिंह, जतिन जाटव, आकाश दीप, कमल, अनिल, पंकज जाटव, रमेश चंद्र गौतम, हंसराज, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।