फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मलेथा में ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण व सौंदर्यकरण के लिए कवायद शुरू

मलेथा में ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण व सौंदर्यकरण के लिए कवायद शुरू

Fri, 30 Nov 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
मलेथा में ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण व सौंदर्यकरण के लिए कवायद  शुरू

विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत मलेथा में वीर शिरोमणी माधो सिंह भंडारी के स्मारक व सुरंग का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण व सौंदर्यीकरण के लिए रेल विकास निगम के अधिकारियों ने स्थल का भ्रमण कर ग्राम पंचायत को एक सप्ताह के भीतर इस्टीमेट तैयार करने को कहा है।

शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन के साथ रेल विकास निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम छेडाधार स्थित माधोसिंह भंडारी स्मारक पहुंची। ग्रामप्रधान शूरवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि टीम ने स्मारक व सुरंग का निरीक्षण किया है। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने टीम से मांग की है कि स्मारक के सौंदर्यीकरण के साथ ही सुरंग के दोनों ओर पार्कों का निर्माण करवाया जाए, जिससे कि यह ऐतिहासिक स्थल तीर्थाटन व पर्यटन से जुड़ सके। इसके अलावा ग्रामीणों ने यात्री विश्राम गृह का निर्माण व स्मारक को मोटर मार्ग से जोड़ने की भी मांग की है। ग्राम प्रधान ने बताया कि स्मारक के सौंदर्यीकरण व प्रचार-प्रसार के अभाव में यह ऐतिहासिक स्थल अलग-थलग पड़ चुका है। जबकि स्मारक ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित है। जहां से कि हर दिन हजारों लोग गुजरते है। ग्रामीणों की इस मांग पर रेल विकास निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत को एक सप्ताह के भीतर स्टीमेट तैयार करने को कहा है। टीम में रेल विकास निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ओमप्रकाश मालगुड़ी, भूमि अध्यापिक अधिकारी डा. एसके बरनवाल, एसडीएम अनुराधा पाल, तहसीलदार हरिहर उनियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed