{"_id":"5c016744bdec2241522c5086","slug":"154359588816-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय के बाद सहकारी समिति के चुनाव में जुटी पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय के बाद सहकारी समिति के चुनाव में जुटी पार्टियां
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। निकाय चुनाव के बाद भाजपा और कांग्रेस सहकारी समितियों के चुनाव में जुट गई है। शुक्रवार को चमोली जिला सहकारी बैंक संचालक मंडल सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिले में अगस्त्यमुनि समिति को छोड़कर अन्य सात समितियों में संचालक निर्विरोध चुने गए हैं। अगस्त्यमुनि में कुलवीर और महावीर सिंह ने अपना-अपना नामांकन कराया, जिस कारण यहां चार दिसंबर को निर्वाचन प्रक्रिया होगी। पांच दिसंबर को चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया होगी।
निर्वाचन अधिकारी/तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि सहकारी समिति अगस्त्यमुनि से कुलवीर और महावीर, ऊखीमठ से मुरलीधर, गैरसैंण से पूनम देवी, जोशीमठ से रामनारायण, थराली से मोहन सिंह, दशोली से गजेंद्र सिंह रावत और दो अन्य समितियों के लिए पीतांबर राम और मुकेश कुमार ने नामांकन कराया है। उन्होंने बताया कि अगस्त्यमुनि को छोड़कर अन्य सभी समितियों में एक-एक नामांकन होने से यहां निर्विरोध निर्वाचन हो गया है, जबकि अगस्त्यमुनि में चार को निर्वाचन प्रक्रिया होगी। पांच दिसंबर को चमोली जिला सहकारी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया होगी।