{"_id":"5bfeca51bdec22416c13de01","slug":"15434246372-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टान टूटने से तीन घंटे तक बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे, खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चट्टान टूटने से तीन घंटे तक बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे, खतरा बरकरार
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपलकोटी। कौड़िया में बुधवार को ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के चलते चट्टान टूटने से करीब तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। शाम छह बजे हाईवे सुचारु तो हो गया है, लेकिन अभी भी चट्टान पर अटके बोल्डर आवाजाही के लिए खतरा बने हुए हैं। हाईवे अवरुद्ध होने से जोशीमठ, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, पीपलकोटी क्षेत्र को जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बुधवार को अपराह्न तीन बजे परियोजना कार्य के दौरान चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया, जिससे वाहनों की आवाजाही थम गई। हाईवे अवरुद्ध होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पैदल आवाजाही के लिए भी रास्ता नहीं होने से कम दूरी के लोगों को भी हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा। शाम करीब छह बजे तक ही हाईवे को सुचारु किया जा सका। वाहनों की आवाजाही सुचारु होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास) की ओर से इन दिनों कर्णप्रयाग से हेलंग तक बदरीनाथ हाईवे की हिल कटिंग का कार्य किया जा रहा है। जिससे कई जगहों पर हाईवे खतरनाक बना हुआ है।
विज्ञापन
मकान के अंदर घुसा बोल्डर, हादसा टला
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर गांव के समीप ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के दौरान एक बोल्डर छिटककर एक आवासीय मकान के अंदर घुस गया। गनीमत यह रही कि भवन स्वामी कनक सिंह रावत और उनकी पत्नी अपने बेटे से मिलने बागेश्वर गए हुए थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बुधवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे चट्टानी भाग में जेसीबी की मदद से बोल्डरों को तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक बोल्डर छिटक कर बाजपुर गांव में कनक सिंह रावत के मकान की दीवार को तोड़कर कमरे में जा घुसा। चमोली के थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि एनएचआईडीसी के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त दीवार के निर्माण की बात कही है। इन दिनों भवन स्वामी का परिवार घर में नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।