फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   औरत उठी नहीं तो जुल्म बढता ही जायेगा...

औरत उठी नहीं तो जुल्म बढता ही जायेगा...

Mon, 26 Nov 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
औरत उठी नहीं तो जुल्म बढता ही जायेगा...
गोपेश्वर। महिला हिंसा विरोधी अभियान के तहत सोमवार को एटी इंडिया की ओर से आयोजित नाटिका ‘सरस्वती पिंजरा तोड़’ के माध्यम से महिला शिक्षा पर जोर दिया गया। श्रीदेव सुमन विवि कैंपस गोपेश्वर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डा. अरविंद अवस्थी ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिला हिंसा पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। महिलाओं के संरक्षण के लिए कानून बनने के बावजूद आज भी महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसके लिए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होने की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता इंद्रेश मैखुरी ने देश और राज्य में हो रही महिला हिंसा की घटनाओं की जानकारी देते हुए महिला हिंसा को रोकने के कानूनों की जानकारी दी। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज सोनला के छात्र-छात्राओं ने ‘सरस्वती पिंजरा तोड़’ नाटिका के जरिए महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा देश में बेटियां गर मायूस नासाद हैं.... और औरत उठी नहीं तो जुल्म बढ़ता ही जाएगा... जैसे जनगीतों की भी शानदार प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर एटी इंडिया की परियोजना प्रबंधक मालती हालदार, पीस पब्लिक स्कूल की उपप्रधानाचार्य शशि देवली, छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा, डा. अनिल सैनी, उमा, यशोदा, जीतपाल, वंदना, सतीश धौलखंडी, विनय नौटियाल व हेमलता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed