फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वंशपाल को मिला बेस्ट फाइटर अवार्ड

वंशपाल को मिला बेस्ट फाइटर अवार्ड

Mon, 26 Nov 2018 01:59 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
वंशपाल को मिला बेस्ट फाइटर अवार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

इंटरनेशनल शितोरॉय कराटे एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। श्रीलंका प्रतियोगिता का बेस्ट फाइटर अवार्ड राघव विश्नोई को दिया गया। किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के बेस्ट फाइटर का अवार्ड वंशपाल को मिला है। इस मौके पर प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र भेंट किया गया।

देहरादून रोड़ स्थित व्यापार सभा भवन में रविवार को नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार भेंटकर किए। उन्होंने कहा कि कराटे के क्षेत्र में तीर्थ नगरी के खिलाड़ियों ने देश विदेश में नाम रोशन किया है। यह हमारे लिए गौरव का विषय है। कराटे चीफ विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि बीते अक्टूबर को श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 12-13 आयु वर्ग के राघव विश्नोई व 14-15 आयु वर्ग में ओम अनुज कुड़ियाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 16-17 आयु वर्ग में प्रशांत सिंह ने रजत पदक जीता। 13 नवंबर को देहरादून में आयोजित 11 वीं राज्य किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में सब जूनियर ग्रुप के वंश पाल, हर्षपाल, अनुराग भद्री, साक्षी चौहान, इशिता अग्रवाल, गौरी पोखरियाल, दीविता पोखरियाल ने स्वर्ग पदक जीता। तनुज खट्टर व कृतिका अग्रवाल ने रजत पदक व सार्थक ने कांस्य पदक हासिल किया। सीनियर वर्ग में विशाल वर्मा, नवीन रयाल ने स्वर्ण पदक जीता। कराटे की यलो बेल्ट परीक्षा पास करने वाले परिक्षार्थियों में अनुज नेगी, मिलन, सानिध्य, आयुषी, कनन, अमित कपूर, नवीन रयाल रहे। ओरेंज बेल्ट में विशाल वर्मा, ग्रीन बेल्ट सीनियर परीक्षा में राघव विश्नोई रहे। इस अवसर पर मदनमोहन शर्मा, अरविंद जैन, इंद्रप्रकाश अग्रवाल, नवल कपूर, सूरज गुलाटी, महावीर चौहान, सुरेश कुड़ियाल, प्रवीण अरोड़ा, आलोक विश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed