{"_id":"5bfb0623bdec2241c6365433","slug":"154317780917-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक वर्ग में हरिद्वार व बालिका वर्ग में देहरादून सिरमौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक वर्ग में हरिद्वार व बालिका वर्ग में देहरादून सिरमौर
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर प्रतिभागी खिलाड़ियों को विजेता ट्राफी भेंटकर सम्मानित किया गया।
मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद इंटर कॉलेज खेल मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डॉ. राजे नेगी ने ट्राफी भेंट की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों को हर खेल में भाग लेना चाहिए। इससे बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में हरिद्वार की टीम विजेता रही। टिहरी की टीम दूसरे और नैनीताल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में देहरादून की टीम ने विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। वहीं उधमसिंह नगर की टीम द्वितीय और नैनीताल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में देहरादून की टीम विजेता रही। वहीं हरिद्वार की टीम ने दूसरा और चमोली की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में उधमसिंह नगर की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। अल्मोड़ा की टीम ने द्वितीय और टिहरी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका भुवनेश्वर नेगी व विरेंद्र सिंह नेगी ने अपने पिता की पुण्य स्मृति में सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर श्यामसिंह सरियाल, राजपाल नेगी, कमलनयन रतूड़ी, रविंद्र राणा, सूर्यपाल चौहान, विरेंद्र असवाल, यशपाल रावत, सतीश बलूनी, सुमन गुप्ता, संदीप राणा, अरविंद राणा, एनसी पंत, मनोज नेगी, दिनेश रावत, चंद्रदेव नौटियाल, दिनेश राणा आदि मौजूद रहे।