{"_id":"5bfb061bbdec2241c26338e1","slug":"154317780119-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाखा दर्शन कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाखा दर्शन कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने किया अभ्यास
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मणझूला में शाखा दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आरएसएस कार्यकर्ताओं ने श्रीदेव सुमन शाखा ढालवाला, श्रीराम शाखा चौदह बीघा, लक्ष्मण शाखा तपोवन में अपनी शाखाओं का संचालन किया। इसमें स्वयंसेवकों को सूर्य नमस्कार, योग, समता, खेल का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर शारीरिक प्रमुख दिनेश बिष्ट ने कहा कि दैनिक शाखा संघ का तंत्र है और प्रार्थना संघ का मंत्र है। दैनिक शाखा के जरिये स्वयंसेवकों में शारीरिक, बौद्धिक व मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर जिला प्रचारक अजय, जिला कार्यवाह भास्कर बिजल्वाण, जिला धर्म जागरण प्रमुख राजेश खादी, जिला मिलन प्रमुख भारत ज्ञान, मुनिकीरेती नगर के नगर कार्यवाह वीरेंद्र सेमवाल, अरविंद बहुगुणा, सचिन ममगाई आदि मौजूद रहे।