फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गुरु नानक देव ने दिया एकता और अखंडता का संदेश

गुरु नानक देव ने दिया एकता और अखंडता का संदेश

Sat, 24 Nov 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
गुरु नानक देव ने दिया एकता और अखंडता का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव महाराज के 549 वें प्रकाश पर्व के मौके पर श्री गुरु सिंह सभा डोईवाला की ओर शुक्रवार को मुख्य गुरुद्वारे में दीवान सजाया गया। इस दौरान संगत ने गुरु नानक देव जी के आदर्शों और सिद्धांतों का संदेश पढ़ा।

रेलवे स्टेशन के समीप नगर के मुख्य गुरुद्वारे में गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व के दिन सुबह से ही सिख संगत गुरुघर में मत्था टेकने के लिए पहुंचने लगे थे। बाबा रणजीत सिंह पंजाब वाले ने कहा कि गुरु नानक देव महाराज ने समाज की एकता और अखंडता का संदेश दिया। उन्होंने समाज में इंसानियत और समानता के लिए आजीवन कार्य किया। ज्ञानी लवप्रीत सिंह अमृतसर वालों ने कहा कि गुरु की शिक्षाओं और आदर्शों से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। गुरु सिंह सभा डोईवाला के प्रधान गुरदीप सिंह ने गुुुरु नानक देव महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। समाजसेवी रणजीत सिंह बॉबी ने कहा कि गुरु नानक देव जीन ने सर्व समाज की बेहतरी के लिए काम किया। इस अवसर पर रागी जत्था मंजीत सिंह शान और रागी जत्था मलकीत सिंह ने भजन कीर्तन से गुरु की महिमा का बखान किया। गुरुद्वारे में गुरु का लंगर भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम में हरपाल सिंह सैनी, बलबिंदर सिंह, गुरपाल सिंह, सुरेंद्र खालसा, जसविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, अवतार सिंह, इंद्रजीत सिंह लाडी, अरविंदर सिंह, रणजीत सिंह, गुरबचन सिंह, गुरेंद्र सिंह, अमनदीप सिंह राजा, जसवंत सिंह, जरनैल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed