फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   2024 में रेल से आएंगे गौचर मेले: सीएम

2024 में रेल से आएंगे गौचर मेले: सीएम

Fri, 23 Nov 2018 09:59 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
2024 में रेल से आएंगे गौचर मेले: सीएम

विज्ञापन
गौचर। 68वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगाज किया। सीएम ने कहा कि मेलों का स्वरूप अब आधुनिक जरूरतों के हिसाब से बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि चारों धामों को विकसित करने का काम केंद्र और राज्य सरकार की ओर से तेजी से हो रहा है। जल्द ही यहां रेल लाइन भी पहुंच जाएगी और वर्ष 2024 में रेल से ही गौचर मेले आएंगे। इससे पूर्व सीएम ने चमोली जिले में स्वीकृत 105 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने गौचर और गैरसैंण सीएचसी में अधिकारी ट्रांजिट हॉस्टिल के साथ ही बदरीनाथ विधानसभा में 15, कर्णप्रयाग में 18 और थराली में 12 सहित कुल 105 करोड़ 91 लाख की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 11 बजे हेेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे। दीप प्रज्जवलन और मेले के संस्थापक स्व. गोविंद प्रसाद नौटियाल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गौचर मेले का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में इंडोनेशिया की तर्ज पर चीड़ का दोहन किया जाएगा। मनरेगा के तहत योजना को जोड़कर गांव में महिलाओं और ग्रामीणों को रोजगार दिया जाएगा साथ ही परफ्यूम से लेकर तारकोल, डीजल और अन्य 148 चीजें चीड़ ने बनाई जाएंगी। इसके लिए भारतीय पेट्रोलियम संस्थान से प्रदेश सरकार का अनुबंध हो गया है। जल्द महिला समूहों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने गौचर मेले के लिए एक करोड़, नगर पालिका में विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ और सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाल तथा महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग की। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कें बनाने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह, अनिल नौटियाल, जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, चमोली प्रभारी अतर सिंह तोमर, गजेंद्र नयाल, डीएम स्वाति एस. भदौरिया, एसडीएम जीआर बिनवाल, एसपी तृप्ति भट्ट अन्य शामिल थे।
विज्ञापन


इंसेट
सात मिनट में बनाई सीएम की पेंटिंग
मेले में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बख्तावर सिंह बिष्ट का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। साथ ही मंच पर महज सात मिनट में सीएम की बेहतरी पेंटिंग बनाने वाले असम के चित्रकार रॉबिन रे और चमोली पर्यटन विभाग के लिए गीत गाने वाले महेंद्र कुमार को क्रमश: 31-31 हजार पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये की घोषणाएं
- गौचर में स्टेडियम निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश।
- चमोली के गोपेश्वर में थिएटर का निर्माण।
- कर्णप्रयाग के जीआईसी से पलेठी, पाडुली सड़क का निर्माण।
- वीसी दरवान सिंह नेगी खेल मैदान सैंज-खैंतोली का विस्तारीकरण।
- लोनिवि अस्थायी निर्माण खंड गौचर का नामा निर्माण खंड गौचर।
- वीसी दरवान सिंह नेगी की मूर्ति स्थापना।


सीएम को सौंपे ज्ञापन
गौचर। मेले में पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को स्थानीय लोगों ने समस्याओं के ज्ञापन सौंपे। नगर कांग्रेस कमेटी ने नगर के लिए पूर्व में स्वीकृृृत की गई योजनाओं को अमल में लाने की मांग की। कहा गया कि पूर्व में यहां वैटनरी कॉलेज, गढ़वाली बोली भाषा संस्थान के अलावा पीएचसी का सीएचसी में उच्चीकरण किया गया था, लेकिन सरकार परिवर्तन के बाद सभी योजनाएं ठंडे बस्ते में है। वहीं शताब्दी समारोह आयोजन समिति ने भी विभिन्न मांगों का ज्ञापन सीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed