{"_id":"5bf82adebdec224167138f8c","slug":"15429906059-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावल देवता की पूजा के साथ हुआ गौचर मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावल देवता की पूजा के साथ हुआ गौचर मेले का आगाज
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। शुक्रवार को 68वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले (गौचर फेस्टेबल) के कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रपाल रावल देवता की पूजा के साथ हुआ। इसके बाद मेला मैदान में स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी और मार्च पास्ट का आयोजन किया। मार्च पास्ट के प्राथमिक वर्ग में द संस्कार पब्लिक स्कूल प्रथम रहा। इस दौरान सेना के जवानों ने बैंड की धुन पर प्रस्तुति दी। इस मौके पर पर छात्राओं ने जल कलश यात्रा भी निकाली।
शुक्रवार सुबह पुजारी, मेला समिति और लोगों ने रावलदेवता मंदिर में पूजा की। मेला मैदान में ध्वजारोहरण कर डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बच्चों की मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज, प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अभिलाष और संस्कृति, 100 मीटर दौड़ में अनुराग और महिमा प्रथम रहे। इस मौके पर एसडीएम जीआर बिनवाल, खंड शिक्षा अधिकारी यूसी कैलखुरा, ब्लाक प्रमुख राधा देवी आर्य, प्रकाश शैली, कैलाश केडियाल, सुनील शैली, जयकृत बिष्ट, पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश्वरी नेगी, बीडीओ आरएस राणा और एनएस चौहान, आरएस बर्तवाल आदि मौजूद थे।
मेले में आज
सुबह 10 बजे- पशुपालन और दुग्ध विकास पर गोष्ठी का आयोजन।
दोपहर 12 बजे-स्व. बीना स्मृति पर्यावरण गोष्ठी और क्विज प्रतियोगिता।
अपराह्न 3 बजे- द्रोपदी चीर हरण नाटक का मंचन।
रात्रि 9 बजे-लोक गायक मंगलेश डंगवाल की सांस्कृतिक संध्या।
बॉक्सिंग में तनुज, जसप्रीत और अनिल कुमार बने बिजेता
गौचर। मेले में पहली बार हो रही बॉक्सिंग प्रतियोगिता देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। पहले दिन प्रतियोगिता के मुकाबले में 49 से 52 किलो भार वर्ग में तनुज कुमार ने जीत दर्ज की। 60 से 64 किलो भार वर्ग में जसप्रीत और 52 से 56 किलो भार वर्ग में अनिल कुमार ने जीत दर्ज की। वहीं साहसिक गतिविधियों के लिए यहां हॉट एयर बैलून सफारी भी मेलार्थियों के लिए रोचक बना है। पहले दिन ही हॉट एयर बैलून सफारी का आनंद लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कल्याण विभाग की ओर से आयोजित बेबी शो प्रतियोगिता के 1 वर्ष आयु वर्ग में प्रणय भंडारी प्रथम, अत्रिशा द्वितीय, 3 तीन आयु वर्ग में अनुसुई प्रथम, ईसानी डिमरी द्वितीय, 3 से 5 आयु वर्ग में जीविका प्रथम, दिब्या द्वितीय रहीं। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण ने बताया कि विकास आयुक्त (हथकरघा), वस्त्र मंत्रालय केंद्र सरकार नई दिल्ली की ओर से गौचर मेले में हथकरघा प्रदर्शनी के 30 स्टॉल लगाए गए हैं।