{"_id":"5bf828fabdec2241ce725f29","slug":"15429901216-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव समारोह में लोकगीत और नृत्य की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव समारोह में लोकगीत और नृत्य की रही धूम
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। श्रीगुरु रामराय पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में लोक गीत और लोक नृत्यों की धूम रही। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की धुरी है और दूर दराज के क्षेत्रों में गुरु रामराय मिशन ने शिक्षा की ज्योति जलाई है।
कार्यक्रम में रिया नेगी, वर्षा यादव, मोनिका, आयुषी और अन्य ने पिंडर का छाला घुघूती... के साथ नवदुर्गा स्तुति की प्रस्तुति दी। आंचल, नेहा पैलू, नेहा बहुगुणा, करीना ने छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया। नेपाली नृत्य तिमरो हमरो माया... को भी दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा विज्ञान नाटिका, पहेली, भाषण और लोक गीतों के साथ छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर भाजपा के टीका प्रसाद मैखुरी, विनोद नेगी, नरेंद्र सिंह चाकर ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मुकेश कुंवर, कांग्रेस के वीरेंद्र रावत, राजेंद्र सगोई, बीबी डोभाल, पुनीत डिमरी, गबर सिंह रावत, नवीन बहुगुणा, स्वाति रावत, अवंतिका और अनीता आदि मौजूद थे।