{"_id":"5bf6fd83bdec22419216f70d","slug":"1542913459770-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेटबॉल टीम के लिए 70 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेटबॉल टीम के लिए 70 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
अंडर-16 राष्ट्रीय स्तर नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम बनाने को 70 खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। यह प्रतियोगिता उना हिमाचल प्रदेश में छह से नौ दिसंबर तक आयोजित की जायेगी।
श्यामपुर स्थित एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के क्रीड़ा मैदान पर बृहस्पतिवार को उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन व उत्तराखंड नेटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ट्रायल हुआ। ट्रायल में एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, अमर ज्योति स्कूल, एसडीएम स्कूल रायवाला, आईडीपीएल इंटर कॉलेज, खदरी इंटर कॉलेज, रीता राजकीय इंटर कॉलेज, एसजीआरआर, एनजीए आदि स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड नेटबॉल एसोसिएशन के महासचिव दिनेश चंद्र और उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव रोशन पंत ने बताया कि चयनित 20 बालिकाएं व 20 बालकों को पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण 29 नवंबर से दिया जाएगा। इसके बाद टीम की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर खेल शिक्षक बीरेंद्र खंडूरी, फुटबॉल कोच अभिषेक रांगड़, चैस कोच शेर सिंह थापा, नेटबॉल कोच अनिकेत प्रजापति व रितु पुंडीर, मोहित जोशी आदि उपस्थित रहे।