{"_id":"5bf07ecebdec22699e087e9f","slug":"154248780815-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में कॉकटेल को दरकिनार कर दिया नशामुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में कॉकटेल को दरकिनार कर दिया नशामुक्ति का संदेश
Updated Sun, 18 Nov 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
-----------
शादी में कॉकटेल को दरकिनार कर दिया नशामुक्ति का संदेश
- मैत्री स्वयंसेवी संस्था ने कॉकटेल न करने के फैसले को सराहा
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। गुमानीवाला स्थित काशीराम नौटियाल ने अपने बेटे अखिलेेश की शादी में कॉकटेल को दरकिनार कर पहाड़ी वाद्य यंत्र ढोल दमाऊ, मांगल गीतों को प्राथमिकता दी है। मैत्री स्वयंसेवी संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने बताया कि ऐसे परिवार जो शादी समारोह में शराब का विरोध कर रहे हैं, इन परिवारों का भविष्य हमेशा सुखद रहेगा। उन्होंने बताया कि मनसा देवी गुमानीवाला निवासी काशी राम नौटियाल के पुत्र अखिलेश मूल गांव सौड़ पट्टी भिलंग जिला टिहरी गढ़वाल के निवासी हैं।
उन्होंने बताया कि अखिलेश ने कुछ कार्यक्रम गांव में ही रखे है, जिससे लोग यहां आए, जिससे गांव में रौनक लौट सके। संस्था अध्यक्ष कुसुम जोशी ने कहा कि हरिपुरकलां निवासी सुरेश भट्ट की बेटी शिक्षा की शादी भी नशा मुक्ति का संदेश दे रही है। शिक्षा की मां मधु भट्ट का कहना कि बेटी को हम दान कर रहे हैं, इसलिए कॉकटेल जैसी की रस्म के लिए हमारी शादी में कोई जगह नहीं है।
वहीं, श्यामपुर बैटरी फार्म निवासी द्वारिका यादव की बेटी के अलावा कई शादियां नशा मुक्ति का संदेश दे रही हैं। इस अवसर पर नंदनी जोशी, कमला नेगी, संपति देवी, कमल जोशी, राजेंदर जोशी, जय प्रकाश भट्ट, मुरारी लाल कोठारी, दीपक रयाल, जगदीश प्रसाद पैन्यूली, राजेंदर सेमवाल, संतराम नौटियाल, सुमित कंसवाल आदि उपस्थित रहे।