फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अंतर सदनीय वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैपिंयनशिप भागीरथी सदन के नाम

अंतर सदनीय वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैपिंयनशिप भागीरथी सदन के नाम

Sat, 17 Nov 2018 10:07 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
अंतर सदनीय वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैपिंयनशिप भागीरथी सदन के नाम
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से अंतर सदनीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें भागीरथी सदन चैंपियन बना।
विज्ञापन

शनिवार को विवि प्रशासनिक भवन मैदान में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि प्रभारी कुलपति प्रो. एससी बागड़ी ने कहा कि छात्रों की रचनात्मक गतिविधियां परिसर में सकारात्मक ऊर्जा एवं जोश भरती हैं। उन्होंने कहा कि यहां से ग्रहण की गई शिक्षा का उपयोग समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए करें। प्रतियोगिता का पहला मैच भागीरथी सदन व पिंडर सदन के बीच खेला गया। इसमें भागीरथी सदन विजेता रहा। फाइनल मुकाबला भागीरथी व मंदाकनी सदन के बीच खेला गया। इसमें भागीरथी सदन विजयी रहा। कुलपति प्रो. एससी बागड़ी ने विजेता भागीरथी सदन को ट्राफी प्रदान की। प्रतियोगिता के आयोजन में मोहित सिंह, गुरदीप सिंह, हीरालाल यादव, डा. मुकुल पंत व तरुण रावत आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed